बीकानेर.
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 75वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को एक अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचडी चारण और विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर संभाग के डॉ .राकेश हर्ष रहे। पुरस्कार वितरण ओटीएस के सहायक निदेशक शिशिर चतुर्वेदी, एवं उद्योगपति समाज जगदीश राठी व समाज सेविका शशि चुघ की उपस्थिति में हुआ।