सजावटी सामान से मिट्टी के बर्तन तक सजे
दीपावली को लेकर घर, दुकान, कार्यालय और मंदिरों को सजाने के लिए प्लास्टिक से बने सजावटी सामान की अच्छी बिक्री चल रही है। वहीं लक्ष्मी पूजन को लेकर कई स्थानों पर मिट्टी से बने पारम्परिक सामान भी सज गए है। हालांकि इनकी बिक्री अभी परवान नहीं चढ़ी है, लेकिन दीपावली के नजदीक आते-आते मिट्टी से बनी हटड़ी, कुलड, दीपक आदि की मांग बढ़ जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाईल्स, स्वर्ण आभूषण, रेडिमेड वस्त्र, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, जूत्ता-चप्पल, सौन्दर्य प्रसाधान सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानों में बिक्री बढ़ रही है।