3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपनिदेशक ने दिया तुगलकी फरमान

साथ लानी होगी शिक्षक डायरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 23 Sep 2016, 1:24 AM IST

education Department

education Department

आरटीआई कार्यकर्ता बालकिशन यादव ने राज्य लोक सूचना अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) को अपील करते हुए मण्डल उपनिदेशक (माध्यमिक शिक्षा) बीकानेर द्वारा शिक्षकों से कार्यालय आने पर अपनी शिक्षक डायरी साथ लाने के आदेशों को तुगलकी बताते हुए किस नियम के तहत शिक्षकों से डायरियां मांगी जा रही है, इसकी जानकारी चाही है।

शिकायत में कहा गया है कि मण्डल उपनिदेशक से जानकारी मांगने पर उन्होने अप्रमाणित दस्तावेज व अस्पष्ट निर्देश दिए। जिससे संतुष्ट नहीं होने पर राज्य लोक सूचना अधिकारी को अपील की गई है।

आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि शिक्षक डायरी एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे शिक्षक विद्यालय से बाहर नही ले जा सकता है लेकिन मण्डल उपनिदेशक ने अपने कार्यालय के सूचना पटट़ पर 'आगन्तुक शिक्षक अपनी टीचर डायरी के साथ उप निदेशक से मिले' का नोटिस चस्पा कर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है।

शिक्षा अधिकारियों को भी लेना होगा प्रशिक्षण

सेवारत संस्था प्रधानों व व्याख्याताओं को प्रशिक्षण देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के करीब 425 शिक्षा अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर अक्टूबर में आयोजित करने की तैयारी की है।

इन शिक्षा अधिकारियों को 5 व 7 दिवसीय प्रशिक्षण आईएएसई अजमेर व बीकानेर में दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण विजय शंकर आचार्य ने बताया कि राज्य के 84 प्रधानाचार्यों को 3 से 7 अक्टूबर तक 5 दिवसीय 'शिक्षा व सूचना अधिकार अधिनियम' का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी प्रकार 84 प्रधानाध्यापकों को इसी दौरान 'राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता' विषय पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विषय आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण राज्य के करीब 250 स्कूली व्याख्याताओं को 17 से 23 अक्टूबर तक 'प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन' राजनीति विज्ञान एवं वाणिज्य आदि विषयों पर आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश