शहरों की तरह सुविधाएं
गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर योजना के तहत विभिन्न तरह के कार्य हो रहे है। एक्सईएन पूनिया के अनुसार गांवों में पार्को का विकास, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदानों का विकास, एक्बुलेंस की सुविधाएं, स्कूलों में डिजिटल सुविधाएं, बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसी कैमरे, दसवी और बारहवी विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर का प्रशिक्षण, गांवों की अन्दरुनी गलियों में सीसी ब्लॉक और सीसी सडक़ों का निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन कार्य, सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार और रंग रोगन, सुदृढ विद्युत व्यवस्थाएं, शहर से जोडऩे के लिए सडक़ों का निर्माण, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न तरह के कार्य प्रगति पर है।