13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बदलेगी एमपी कॉलोनी की तस्वीर

विकास कार्य : सेक्टर्स में चार करोड़ से ज्यादा के होंगे निर्माण कार्य

2 min read
Google source verification
MP Colony

MP Colony

शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी मुक्ताप्रसाद नगर की तस्वीर जल्द ही बदलेगी। कॉलोनी के 17 सेक्टर्स में नाली निर्माण, पुलिया, पार्कों, सड़कों की मरम्मत सहित करीब चार करोड़ रुपए से अधिक के कार्य होंगे।सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस कार्य के लिए 42 लाख रुपए का बजट अलग से रखा गया है। खास बात यह है कि मुक्ताप्रसाद नगर में कई निर्माण कार्य शुरू भी हो चुके हैं।जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद नगर (एमपी कॉलोनी) में करीब तीन साल से विकास कार्य नहीं हुए है।

कॉलोनी के सेक्टर्स की सड़कें जर्जर हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियों का पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैला होता है।इससे राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतें होती है। पार्कों की क्षतिग्रस्त चारदीवारी व रैलिंग से वार्डवासी परेशान हैं।

क्षेत्रवासियों को को उम्मीद जगी है कि अब कॉलोनी के अच्छे दिन आएंगे। क्षतिग्रस्त सड़कों व चरमराई सफाई व्यवस्था से निजात मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

ये निर्माण कार्य शुरू

मुक्ताप्रसाद नगर में नालियों और पुलिया का निर्माण, पार्कों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। स्ट्रीट लाइट में सुधार और नई लाइट भी लगाई जाने लगी है। वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के दोनों सामुदायिक भवनों की मरम्मत शुरू होनी है।

सफाई ठेके के लिए हाउसिंग बोर्ड नगर निगम को बजट जारी कर चुकी है। इसी महीने टेंडर फाइनल होने के साथ वर्कआर्डर जारी होना भी शुरू हो जाएगा।

हो चुके हैंं धरने प्रदर्शन

गौरतलब है कि मुक्ताप्रसाद की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने पहले हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के समक्ष कई दिनों तक धरना दिया, बाद में पार्षद राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया गया। इस पर सुध लेते हुए हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी के विकास की योजनाओं को अमल में लाना शुरू किया।

इसलिए अटका हैं सड़कों का निर्माण

मुक्ताप्रसाद नगर में खस्ताहाल सड़कों की मरम्म्त के लिए ढाई करोड़ रुपए का बजट करीब दो साल से स्वीकृत हैं। पहले ठेकेदारों की हड़ताल के चलते काम नहीं हो पाया। अब हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि

कॉलोनी के सेक्टर्स में सीवरेज की लाइन डलनी है। इसलिए सड़कों की तोडफ़ोड़ होगी। इस वजह से सड़कों का निर्माण कार्य अटका हुआ है। यह काम भी सेक्टर वाइज जल्द शुरू करवाया जाएगा।

छह महीने में पूरे होंगे काम

नाली निर्माण, पार्कों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। सफाई ठेके के लिए नगर निगम को 42 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। निगम ने वर्कआर्डर जारी करने हैं। बाकी रोड लाइट और सामुदायिक भवन की मरम्मत समेत सभी कार्य छह महीने में पूरे कर लिए जाएंगे।

एमसी उपाध्याय, डिप्टी कमिशनर, हाउसिंग बोर्ड।

ऐसा है मुक्ताप्रसाद नगर

-सेक्टर 1 से 17

-वार्ड नंबर 57, 59 व 60

-आबादी 25 हजार से अधिक

किस काम पर कितना होगा खर्च

-नाली और क्रॉस: 35 लाख

-सामुदायिक भवन मरम्मत: 20 लाख

-पार्कों की मरम्मत: 44 लाख

-सफाई ठेका: 42 लाख

-रोड लाइट: 10 लाख

ये भी पढ़ें

image