बीकानेर

डिजिटल पढ़ाई की बदौलत बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम रहा बेहतर

Bikaner News: दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में इजाफा। एकल अध्यापक अथवा अध्यापकों की कमी वाले 911 विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से स्मार्ट टीवी तथा ई-कंटेंट युक्त हार्डडिस्क उपलब्ध करवाए गए।

less than 1 minute read
डिजिटल पढ़ाई की बदौलत बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम रहा बेहतर

बीकानेर. डिजिटल इनिशिएटिव फॉर क्वालिटी एजुकेशन (डीआईक्यूई) की बदौलत सरकारी स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सकारात्मक अंतर आया है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के एकल अध्यापक अथवा अध्यापकों की कमी वाले 911 विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से स्मार्ट टीवी तथा ई-कंटेंट युक्त हार्डडिस्क उपलब्ध करवाए गए। इनमें 200 उच्च माध्यमिक, 348 उच्च प्राथमिक तथा 321 प्राथमिक विद्यालय शामिल थे।

वहीं 42 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी स्मार्ट टीवी उपलब्ध करवाए गए। नवंबर 2022 से अप्रेल 2023 तक स्मार्ट टीवी वाले स्कूलों में 1 लाख 54 हजार 882 घंटे अध्ययन करवाया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति में औसत दस प्रतिशत तक इजाफा देखने को मिला।

बारहवीं परीक्षा परिणाम में सुधारकलक्टर ने बताया कि स्मार्ट टीवी वाले 45 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में इस बार 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 73.33 प्रतिशत (33 विद्यालय) में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वर्ष 2019-20 में सीनियर सैकण्डरी परीक्षा वाले 15 स्कूलों में से 66.66 प्रतिशत (10 विद्यालय) के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

दसवीं परीक्षा वालों में यह परिणाम

कलक्टर ने बताया कि सत्र 2022-23 में स्मार्ट टीवी वाले 96 विद्यालयों में सैकण्डरी परीक्षाएं हुई। इनमें से 55.20 प्रतिशत (53 विद्यालय) के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि वर्ष 2019-20 में सैकण्डरी परीक्षा वाले 49 में से 38.77 (19 विद्यालयं) प्रतिशत स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा था।

Published on:
21 Jul 2023 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर