13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूट विवाद में दबंगई, सरेआम बस पर हमला, चालक परिचालक के साथ मारपीट, बस के शीशे तोड़े, धमकी दी

दबंगों ने एक निजी बस पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए और चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। बस संचालक को भी जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर

image

Brijesh Singh

image

brijesh singh

Dec 20, 2025

क्षतिग्रस्त बस

छतरगढ़ कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम बस रूट को लेकर विवाद उग्र हो गया। दबंगों ने एक निजी बस पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए और चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। बस संचालक को भी जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले में छतरगढ़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात दीपेन्द्र सिंह और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बस पहुंचते ही किया हमला

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वार्ड संख्या 8 निवासी बस संचालक विजय कुमार पुत्र मगनलाल ने बताया कि उनकी बस गुरुवार शाम करीब 6.25 बजे सूरतगढ़ से छतरगढ़ बस स्टैंड पहुंची थी। बस के रुकते ही कार में सवार बंटी विश्नोई, रविन्द्र सिंह और श्रवण सिंह पंवार मौके पर पहुंचे और चालक धनाराम कुम्हार तथा कंडक्टर नरपत सिंह के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

लोहे के औजारों से तोड़े शीशे

आरोप है कि तीनों ने लोहे के औजारों से बस के आगे-पीछे सहित सभी शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान बस में मौजूद यात्री सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

“इस रूट पर हमारी ही बसें चलेंगी”

बस संचालक का आरोप है कि हमलावरों ने धमकाते हुए कहा कि इस रूट पर केवल उन्हीं की बसें चलेंगी और अन्य किसी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। सूचना मिलने पर जब विजय कुमार मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

घटना के बाद आरोपी कार लेकर कस्बे की गलियों में फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।