18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, सजे पंडाल

Durga Puja Festival- शहर में दुर्गापूजा महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया और कई स्थानों पर पंडाल सज गए है। जहां पर देवी का पदार्पण हुआ।

2 min read
Google source verification
Durga Puja Festival in bikaner

दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, सजे पंडाल

बीकानेर. शहर में दुर्गापूजा महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया और कई स्थानों पर पंडाल सज गए है। जहां पर देवी का पदार्पण हुआ। वहीं रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में देवी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में आठ अक्टूबर तक उत्सव मनाया गया। इस बीच कई कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही शहर में लखोटिया चौक, चोथानी ओझा चौक, मोहता चौक, नत्थूसर गेट बाहर व कई क्षेत्रों में दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।

लगाया छप्पन भोग
स्वामी मोहल्ला स्थित लटियाल माता मंदिर में शुक्रवार को छप्पन भोग लगाया गया। माता की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। महाआरती हुई। श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तति से माता का रिझाया। नत्थूसर गेट बाहर स्थित गायत्री माता मंदिर, मां आशापुरा मंदिर, नागणेचेजी मंदिर, अमरसिंहपुरा के वैष्णेदेवी मंदिर सहित मंदिरों में नवरात्रा की धूम है। देवी मंदिरों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। मां करणी सेवा समिति की ओर से नवरात्रा महोत्सव में शनिवार को मां दुर्गा की पूजा अर्चना, महाआरती के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम होगा। जयदीप सांखला के अनुसार कार्यक्रम मालियों मोहल्ला नत्थूसर बास हनुमान मंदिर में होगा।

महोत्सव आज से
नत्थूसर गेट बाहर स्थित श्री राज राजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर प्रांगण में शनिवार से त्रिदिवसीय नवरात्रा महोत्सव प्रारम्भ होगा। मंदिर के पुजारी पंडित ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि शाम को साढे सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम को प्रांगण में डांडिया महोत्सव होगा और माता की चौकी होगी।

आज निकलेगी माता करणी की शाही सवारी
बीकानेर. करणी समर्थ सेवा संस्थान की ओर से मां करणी का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। अध्यक्ष मुकेश पंवार के अनुसार संत श्याम संदरदास महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में सुबह 8 बजे महाआरती होगी। इसके बाद मां करणी की गाजे बाजे के साथ शाही सवारी निकाली जाएगी। पंवार ने बताया कि दोपहर एक बजे प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।