
मिनटों में चूर हुआ दशानन का धमंड
बीकानेर. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को अनेक स्थानों पर मनाया गया। लंका पति रावण सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। विजय दशमी का मुख्य कार्यक्रम राजकीय करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसके अलावा भीनासर, धरणीधर खेल मैदान तथा मेडिकल कॉलेज मैदान में भी रावण दहन किया गया। इससे पहले बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से झांकियां निकाली गई। इसमें युवक रामायण के पात्रों का रुप धरे शामिल हुए। साथ ही रावण तथा उसके परिवार के सदस्य के पात्र शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा तनेजा धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई करणी सिंह स्टेडियम पहुंची। यहां पर राम-रावण का युद्ध तथा आतशिबाजी हुई जिसे देखने के लिए लोग उमड़े। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता तैनात था। शोभा यात्रा ने स्टेडियम में चक्कर निकाला और इसके बाद आतिशबाजी हुई।
आतिशबाजी का नजारा
डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से हुए समारोह में रावण, कुंभकंरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस बीच जमकर आतिशबाजी हुई। रावण के मुहं से चिंगारियां निकली। कार्यक्रम में जलदाय मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरङ्क्षसह भाटी, पुलिस महानिरीक्षक जोश मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, कमेटी के सुनित झाम्ब, विरेन्द्र चावला, नरेश झाम्ब, अरविन्द मिढ्ढा सहित गणमान्य लोग अतिथि के रूप में शामिल हुए। ।
आंखों से उगली आग
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। जयश्री राम के जयकारों के साथ रावण,कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों व लंका का दहन आतिशबाजी के साथ हुआ। रंगीन रोशिनयों से आसमान अट गया। रिमोट से दो मुंह वाले रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण पुतले ने आंखों से आग उगली। मैदान आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा।
इससे पूर्व दोपहर में सचेतन झांकियां निकाली गई। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी, शिवरतन अग्रवाल, मकसूद अहमद, जुगल किशोर राठी, नरेश चूग, गौतम खिवाणी, सुरेश खिवाणी, हंसराज डागा, प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम की बीके कमल सहित गणमान्य लोगा मौजूद रहे।
80 फीट का रावण
दशहरा कमेटी भीनासर की ओर से मुरली मनोहर मैदान में 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रंग बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आकाश गुंजायमान रहा। इस मौके पर शामिल हुए भारतीय रक्षा संपदा अधिकारी विकास जोन्स ने देश की सभी त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर गुलाब गहलोत, हरिओम सुथार,घनश्याम सुथार, कुसुम कांत जोशी, जगदीश सुथार आदि सक्रिय रहे।
सूपर्णखा ने भरी उड़ान
धरणीधर मैदान में 95 फीट लंबे रावण के पुतले, मेघनाद एवं कुंभकर्ण के 90 फीट पुतलों का रिमोट से दहन किया गया। इस बार आकाश में उड़ान भरती ासूपर्णखा आकर्षण का केन्द्र रही। रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ जमकरआतिशबाजी की गई। वहीं ऊंचे टीले पर ताड़का वध किया गया। कार्यक्रम में काबिना मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, भगवानाराम विश्नोई, राधा सियाग, विक्रम सिंह, राजेश चूरा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Published on:
09 Oct 2019 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
