माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि विभाग ने अपने कार्मिकों की पदोन्नतियां तो पहले से ही समय पर कराने में अन्य विभागों को पीछे छोड़ दिया है अब तो शिक्षा विभाग डिजिटलाइजेशन में भी अन्य विभागों से आगे हो गया है। स्वामी ने बताया कि विभाग ने स्थाईकरण, वार्षिक कार्य मूल्यांकन, शिक्षण व्यवस्था, बजट आवंटन, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए डिमांड मंगाने जैसे काम भी अब शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन ही संपादित करने शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे किसी कार्य में समस्या आती है विभाग की ओर से पोर्टल में नए मेन्यू जोड़ कर अथवा मौजूदा मेन्यू को अपडेट कर समाधान कर दिया जाता है।