
बीकानेर. आखिरकार राज्य सरकार ने 21 अगस्त को हुई वर्ष 2018-19 की डीपीसी में चयनित 402 जिला शिक्षा अधिकारी व ५६ रिजर्व सूची के समकक्ष अधिकारियों को सोमवार को पदस्थापन देकर नई व्यवस्था लागू कर दिया। नई व्यवस्था के तहत हर ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लगा दिए है तो जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को लगा दिया है।
बीकानेर जिले में माध्यमिक शिक्षा का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराडू को बनाया गया है, तो वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी दयाशंकर अरडावतिया को बीकानेर डाइट का प्रिंसिपल बनाया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत जोरावर सिंह को प्रारंभिक शिक्षा का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
ये होंगे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
देवी शंकर माली-प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बीकानेर
धर्मपाल सिंह- डाइट, बीकानेर से सीबीईओ, डूंगरगढ़
नरेंद्र गुप्ता- माशि निदेशालय से सीबीईओ, खाजूवाला
मोहम्मद इस्माइल- प्रिंसिपल अक्कासर से सीबीईओ, कोलायत
तरुण गौड़- पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाओं से सीबीईओ, लूणकरणसर
मोहम्मद सलीम- जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से सीबीईओ, नोखा
इसके अलावा जिले में अन्य शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत राजकुमार शर्मा को मुख्य जिलाशिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक परियोजना समन्वयक एडीपीसी के पद पर लगाया गया है।
तीन जिला शिक्षा अधिकारी बने
शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए माशि निदेशालय में 4 को प्राशि निदेशालय में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर लगाया गया है। राधाकृष्णन उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान बीकानेर में कार्यरत राकेश भटनागर को वहीं पदोन्नत करते हुए प्रोफेसर के पद पर लगाया गया है, जबकि इसी संस्थान में सीकर जिले से एक प्रिंसिपल को डीईईओ स्तर पर पदोन्नत कर प्रोफेसर पद पर लगाया गया है।
यूजीसी ने वेटरनरी विवि को 12-बी में मान्यता दी
बीकानेर. विवि अनुदान आयोग ने वेटरनरी विवि को यूजीसी 12-बी एक्ट में मान्यता प्रदान कर दी है। इससे राजुवास में खुशी व्याप्त हो गई। विवि अनुदान आयोग के 4 सदस्यीय निरीक्षण दल ने 3, 4 अगस्त को दो दिन तक राजुवास के विभिन्न विभागों, इकाइयों आदि का मानकों के आधार पर आंकलन किया था। दल में शामिल प्रो. एनसी पटेल, पीडी जुयाल, जीके सिंह, सदस्य सचिव ममता आर. अग्रवाल की कमेटी ने इस विवि को 12-बी में सम्मिलित करने हेतु सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया।
वेटरनरी विवि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने विवि को 12-बी में मान्यता मिलने पर कहा कि इससे राजुवास में विभिन्न संसाधनों, शैक्षणिक सुविधाओं और परियोजनाओं के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से वित्तीय सहायता का मिलना सुनिश्चित हो जाएगा और शौक्षिक गुणवश्रा में बढ़ोतरी हो सकेगी।
Published on:
02 Oct 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
