3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

bikaner news - Expansion of executive of WIP Foundation Women's Cell

less than 1 minute read
Google source verification
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

बीकानेर.
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर की गुरुवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मीना पुरोहित की अध्यक्षता में बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष पारीक ने प्रकोष्ठ की नई कार्यकारणी का विस्तार कर संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए अनुराधा आचार्य को संगठन महामंत्री व सरला राजपुरोहित, महामंत्री सहित चित्रा शर्मा, मधु शर्मा व रेणु जोशी को उपाध्यक्ष, सीमा पारीक कोषाध्यक्ष और सचिव दायित्व मंजू शर्मा, इला पारीक, सुनीता पारीक को व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तथा गीता व्यास, विजयलक्ष्मी पारीक, रतनी आसोपा, प्रेरणा जोशी को सौंपा गया। बैठक का संचालन महामंत्री अनुराधा आचार्य ने किया।


विप्र महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आसोपा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष पारीक ने प्रस्ताव विप्र केयर योजना विप्र फाउण्डेशन द्वारा कोरोना महामारी के बचाव को लेकर आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का सुझाव दिया। इसके बाद संतोष पारीक ने बताया कि 12 सितम्बर को मुरलीधर कालोनी और मरूधर जिम के पीछे पारीक चौक में ज्यादा से ज्यादा महिला शक्ति की भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ विफा की मीना आचार्य ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर कियान्वयन करने पर जोर दिया । बैठक में संयुक्त सचिव राजूदेवी व्यास, महामंत्री सरला राजपुरोहित, अनुराधा आचार्य, चित्रा शर्मा, शोभा सारस्वत, सीमा पारीक, सुनीता पारीक, मधु शर्मा तथा पुष्पा राजपुरोहित ने विचार रखे।

Story Loader