6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत लाइन में फाल्ट की शीघ्र पहचान करने में मदद करेगा फाल्ट इंडीकेटर

बीकानेर इलेक्टिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने शहर के बिजली तंत्र को और बेहतर बनाने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है

2 min read
Google source verification
fault Indicator identification the fault

बिजली लाइनों में आने वाले फाल्ट की पहचान शीघ्र करने के लिए विद्युत लाइनों पर फाल्ट इन्डीकेटर लगाए जाएंगे। इससे उस जगह की तत्काल पहचान हो जाएगी जहां फाल्ट है, इसके बाद विद्युत कंपनी की रखरखाव टीम मौके पर जाकर फाल्ट को दुुरुस्त कर देगी।
इसके अलावा जिन विद्युत लाइनों के तार पतले हैं, वहां मोटे तार लगाए जाएंगे, जिससे तार टूटने की घटनाएं रोकी जा सके। बीकेईसीएल ने शहर के विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए तैयार कार्य योजना के तहत कई कार्य होंगे।

विद्युत तंत्र को सुधारने की कवायद
बीकानेर इलेक्टिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने शहर के बिजली तंत्र को और बेहतर बनाने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है। यह नवम्बर से फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ग्रिड सब स्टेशन से लेकर उपभोक्ताओं के घरों तक सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। कंपनी प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 11 व 33 केवी लाइनों का भी रखरखाव किया जाएगा और खराब लाइन आइसोलेटर भी बदले जाएंगे। नवम्बर से फरवरी के दौरान बिजली का लोड कम होने से शटडाउन लेना संभव हो सकेगा।

वोल्टेज में नहीं होगा उतार-चढ़ाव
बीकेईसीएल कम्पनी ने शहर में विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर विद्युत लाइनों की अर्थिंग नहीं है, वहां अर्थिंग करने काम भी शुरू किया जा रहा है, इससे वोल्टेज के उतार-चढाव नहीं होगा। फाल्ट होने पर ऑटोमैटिक लाइन ट्रिप हो जाएगी।

एलीवेटेड रोड टू लेन में बनाने का विरोध
बीकानेर व्यापार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने टू लेन एलीवेटेड रोड का विरोध किया। उन्होंने बताया कि एलीवेटेड रोड समस्या का समाधान नहीं है, इसके स्थान पर सरकार को बाइपास बनाना चाहिए। समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता आरके दास गुप्ता,

एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपत सेठिया, प्रवक्ता श्याम कुमार तंवर, उपाध्यक्ष सोनूराज आसूदानी, प्रेम खंडेलवाल, सुशील अग्रवाल, रवि पुरोहित, लोकेश रिजवानी, आनंद अग्रवाल, विलियम शर्मा, धीरज कपूर, जतिन यादव, महेंद्र टेलर , पंकज धुवा, दौलत प्रेमजयानी, हनुमानमल गहलोत, धर्म चंद, शंकर सचदेवा ने विचार व्यक्त किए।

बाइपास की मांग
न्यू इंडिया जागृति मंच ने बीकानेर में सांखला व कोटगेट रेल फाटक पर एलीवेटेड रोड की बजाय बाइपास बनाने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष खालिद कुरैशी ने इस संबंध में एक ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान को भेजा है।

ये भी पढ़ें

image