6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकानों के ऊपर फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, कार्टून, गत्तों सहित अन्य सामान जला

अलसुबह करीब सवा तीन बजे दुकानों के ऊपर फर्स्ट फ्लोर में बनी दुकान में आग लग गई। इस दुकान में नीचे स्थि दुकानों के गत्ते, कार्टन, बोरिया सहित अन्य सामान पड़ा था। देखते ही देखते फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह आग की लपटों से घिर गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बड़ा बाजार घूमचक्कर के पास बुधवार अलसुबह करीब सवा तीन बजे दुकानों के ऊपर फर्स्ट फ्लोर में बनी दुकान में आग लग गई। इस दुकान में नीचे स्थि दुकानों के गत्ते, कार्टन, बोरिया सहित अन्य सामान पड़ा था। देखते ही देखते फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह आग की लपटों से घिर गया। यहां लकड़ी की छत व लकड़ी की बॉलकोनी होने से आग और बढ़ गई। आग की सूचना मिलते ही मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र से तीन और शिववैली केन्द्र से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ किया गया। संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौका स्थल पर एकत्र रहे। आग के कारण फर्स्ट फ्लोर पर बने कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस स्थान पर आग लगी उसके भूतल पर बैण्ड की दुकान और पास में परचून की दुकान है।

फिर कमी खली छोटी गाडि़यों
पुराने शहर में अधिकतर सड़कें संकरी है। कभी आग की घटना होने पर बड़ी दमकल गाडि़यों के मौके पर पहुंचने में दिक्कत होती है। बुधवार अलसुबह भी बड़ी गाडि़यों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई। निगम के अग्निशमन बेड़े में महज एक छोटी गाड़ी है। पुराने शहर के व्यस्तम बाजारों, संकरी गलियों, सड़कों के अनुसार निगम के पास पर्याप्त छोटी गाडि़यां नहीं है, जो आग की घटना होते ही तुरंत मौके पर पहुंच सके व आग पर काबू पाया जा सके।