5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विष्णुदत्त प्रकरण की जांच का फोकस बीकानेर पर, राजनीतिक परिवार की महिला से पूछताछ

-पुलिस ने किए तीन मोबाइल जब्त, महिला के लिए बयान

less than 1 minute read
Google source verification
विष्णुदत्त प्रकरण की जांच का फोकस बीकानेर पर, राजनीतिक परिवार की महिला से पूछताछ

विष्णुदत्त प्रकरण की जांच का फोकस बीकानेर पर, राजनीतिक परिवार की महिला से पूछताछ

बीकानेर। सादुलपुर के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस ने जांच का फोकस बीकानेर करते हुए राजनीति परिवार की एक महिला से पूछताछ की है। साथ ही तीन अलग-अलग लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में लिए है।

पुलिस ने दो दिन पहले खाजूवाला के पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल से इस प्रकरण के बारे में बयान लिए और जांच के लिए उनका मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। विश्वनाथ मेघवाल के आवास के पास ही सीआइ विष्णुदत्त का मकान है। विमला मेघवाल कॉलेज व्याख्याता के साथ भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में पुलिस की ओर से सुजानगढ़ और चूरू से भी दो मोबाइत फोन जब्त किए है। जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

घर पड़ोसी के नाते था आना-जाना

डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने इस संबंध में राजस्थान पत्रिका को बताया कि सीआइ विष्णुदत्त बिश्नोई उसके घर के पास ही रहते थे। उनके साथ उनके घरेलू संबंध थे, वे अक्सर घर आते-जाते थे। अप्रेल में उनके जन्म दिन पर भी विष्णु दत्त ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। जबकि विमल मेघवाल के साथ विष्णुदत्त की होली के आस-पास तक मोबाइल पर बातचीत होती रही है। इसके बाद बातचीत नहीं हुई।

यह है मामला

राजगढ़ के थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांंसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह उनका शव पंखे के हुक से लटका किया। उनके पास से दो सुसाइड नोट भी मिले थे। इस आत्महत्या के बाद प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रकरण में जांच सीबीआइ जांच के आदेश भी दिए है।