
Photo AI Generator
बीकानेर। होली की ‘राम-राम’ के दिन बुधवार को एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। कोडमदेसर के पास नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। अपने साथी को नहर में डूबता देख दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए नहर में कूदे थे।
गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि बीकानेर निवासी आनंद सिंह और 14 बीडी (खाजूवाला) निवासी मुकेश अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कोडमदेसर मंदिर गए थे। वापस लौटते समय सभी युवक रास्ते में नहर पर आकर रूके। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे डूबता देख आनंद और मुकेश ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
नहर में पानी का बहाव तेज होने से दोनों उसके साथ बह गए। नहर किनारे खड़े दो अन्य दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की। एक युवक को किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आनंद और मुकेश पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण व गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
Updated on:
04 Mar 2026 07:08 pm
Published on:
04 Mar 2026 07:08 pm
