5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब वैदिक संस्कृति को बचाने के लिए विदेशी बोले हरे रामा हरे कृष्णा, तो देखने वालो की हो गई भीड़ जमा, देखें तस्वीरें

जब वैदिक संस्कृति को बचाने के लिए विदेशी बोले हरे रामा हरे कृष्णा, तो देखने वालो की हो गई भीड़ जमा

2 min read
Google source verification
Hare Rama Hare Krishna

देश में जिस तरह पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव फैल रहा है। इसको लेकर कई विदेशी नागरिक भी भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए आगे आए है। यह विदेशी नागरिक राज्य के कई जगहों पर जाकर बुधवार को बीकानेर पहुंचे। यहां बीकानेर में इन पांच रशियन नागरिकों ने जैसे ही सड़क के किनारे हरे रामा-हरे कृष्णा के भजन शुरू किए तो शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Hare Rama Hare Krishna

सादुलसिंह सर्किल के किनारे यह पांच रशियन नागरिक अपने तबला, हारमोनियम व मंजीरे की धून पर हरे रामा-हरे कृष्णा गाकर लोगों को संस्कृति बचाने का संदेश दे रहे है। इसके साथ ही इन पांच रशियन में दो पुरूष गाना बजाते है तो एक महिला मंजीरा बजाती है। वहीं एक महिला व एक पुरूष धार्मिक पुस्तकों को बेच रहे है।

Hare Rama Hare Krishna

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ यानि इस्कॉन से करीब 25 साल से जुड़े जगतगुरुदास ने बताया कि यहां पांच विदेशी नागरिक हरिनाम संकीर्तन यज्ञ व धार्मिक किताबों की प्रिटिंग के लिए रुपए इकट्ठे कर रहे है।

Hare Rama Hare Krishna

वे यहां बीकानेर में प्रसिद्ध जगहों को देखने के लिए नहीं आए है, बल्कि यहां के लोगों को देखने के लिए आए है। जो भारतीय संस्कृति को भूल गए है उनको संस्कृति की याद दिलाने आए है।

Hare Rama Hare Krishna

जगतगुरुदास ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि धार्मिक संस्कृति को वैदिक संस्कृति को सुरक्षित करना चाहते है तो धार्मिक पुस्तकें दे रहे है। हम विदेश से आए हुए है। मानव जीवन मतलब यज्ञ करना है।

Hare Rama Hare Krishna

आज के समय में सभी के पास मोबाइल व कम्प्यूटर है। लेकिन लोगों के पास यज्ञ करने के लिए समय नहीं है। अगर यज्ञ नहीं करते है तो मानव जीवन प्रारंभ नहीं हुआ है।