
नहीं टूट पाया पूर्व महाराजा करणी सिंह का वोट रेकॉर्ड
विमल छंगाणी
बीकानेर. लोकसभा क्षेत्र से सांसद के लिए अब तक हुए १६ चुनावों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड पूर्व महाराजा करणी सिंह के नाम दर्ज है। करणी सिंह वर्ष १९५२ से १९७७ तक लगातार पांच बार सांसद रहे। सबसे अधिक बार सांसद रहने का खिताब भी उन्हीं के पास है। करणी सिंह ने दो चुनाव में ७० से ७१ फीसदी मत प्राप्त किए थे। उनके बाद इस मत प्रतिशत को प्राप्त करने में कोई भी पार्टी प्रत्याशी सफल नहीं हो पाया। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार सांसद रहने का रिकॉर्ड करणी सिंह के नाम है।
लोकसभा चुनावों में मिले मतों का प्रतिशत
वर्ष विजयी प्राप्त मत प्रत्याशी प्रतिशत
१९५१ करणी सिंह ६२.८७
१९५७ करणी सिंह ३३.३०
१९६२ करणी सिंह ७०.१९
१९६७ करणी सिंह ७१.००
१९७१ करणी सिंह ४९.१५
१९७७ हरीराम ६१.१०
१९८० मनफूल सिंह ३९.००
१९८४ मनफूल सिंह ५१.३३
१९८९ शोपत सिंह ४२.९९
१९९१ मनफूल सिंह ३९.६४
१९९६ महेन्द्र सिंह भाटी ४४.५६
१९९८ बलराम जाखड़ ५४.७६
१९९९ रामेश्वर लाल ५२.७५
२००४ धर्मेन्द्र ४८.०६
२००९ अर्जुनराम ४२.९२
२०१४ अर्जुनराम ६२.१९
६० से ७० फीसदी वोट प्राप्त करने वालों में तीन उम्मीदवार शामिल
करणी सिंह १९५१ से १९७७ तक बीकानेर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। उन्होंने पहली बार १९६२ के लोकसभा चुनाव में ७०.१९ प्रतिशत वोट प्राप्त किए। इसके अगले ही चुनाव वर्ष १९६७ में उन्हें ७१ फीसदी मत मिले। पांच दशक से भी अधिक समय से करणी सिंह की ओर से स्थापित सत्तर फीसदी से अधिक वोट प्राप्त करने का रिकॉर्ड कायम है। हालांकि ६० से ७० फीसदी वोट प्राप्त करने वालों में तीन उम्मीदवार शामिल हैं। वर्ष १९७७ में हुए चुनाव में हरीराम मक्कासर ने ६०.१० फीसदी और वर्ष २०१४ में अर्जुनराम मेघवाल ने ६२.१९ फीसदी वोट प्राप्त किए। वर्ष १९५१ में हुए पहले चुनाव में करणी सिंह ने ६२.८७ प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे।
ये रहे एक से अधिक बार सांसद
करणी सिंह : पांच बार
मनफूल सिंह : तीन बार
अर्जुनराम : दो बार
Published on:
09 Apr 2019 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
