1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर राेहित गाेदारा गैंग के चार गुर्गें पुलिस के हत्थे चढ़े

यह लोग फायरिंग कर फिरौती वसूलने की योजना बना रहे थे, जब इन्हें दबोचा गया। आरोपियों से हथियार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में दो आदतन अपराधी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 12 May 2023, 3:08 AM IST

गैंगस्टर राेहित गाेदारा गैंग के चार गुर्गें पुलिस के हत्थे चढ़े

गैंगस्टर राेहित गाेदारा गैंग के चार गुर्गें पुलिस के हत्थे चढ़े

बीकानेर. गैंगस्टर राेहित गाेदारा गैंग के चार सदस्याें काे पुलिस ने पकड़ा है। दावा है कि यह लोग फायरिंग कर फिरौती वसूलने की योजना बना रहे थे, जब इन्हें दबोचा गया। आरोपियों से हथियार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में दो आदतन अपराधी हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश दानाराम और उसके साथी बीकानेर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

उदयरासर फांटे पर बदमाशों के बैठने की सूचना पर एएसपी (सिटी) हरीशंकर एवं सीओ (सदर) शालिनी बजाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। सैरुणा निवासी हरिओम ,रासीसर निवासी सुरेन्द्र उर्फ शुरू, आड़सर बास निवासी रामरतन,मोमासर बास निवासी भवानी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार वारदात की प्लानिंग में दानाराम और वीरेन्द्र चारण की भूमिका सामने आई है।

डकैती-लूट व फायरिंग की कर रहे थे प्लानिंग

एसएचओ नवनीतसिंह ने बताया कि चारों बदमाश फायरिंग कर फिरौती वसूलने की योजना बना रहे थे। यहां वे गैंग के सक्रिय साथी दानाराम व वीरेन्द्र चारण का इंतजार कर रहे थे। आरोपी कहां और किसके साथ वारदात करने वाले थे, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी हरिओम व भवानीसिंह आदतन अपराधी है। हरिओम के खिलाफ चूरू व बीकानेर में तीन व भवानीसिंह के खिलाफ चूरू, श्रीडूंगरगढ़, नयाशहर थाने में चार मामले दर्ज हैं। दानाराम दस हजार का इनामी एवं वीरेन्द्र चारण एक लाख रुपए का इनामी बदमाश है।

कार्रवाई करने वाली टीम

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में नयाशहर एसएचओ वेदपाल शिवरान, श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ अशाेक कुमार, काेतवाली थाना प्रभारी संजयसिंह सिंह, एएसआई महावीरप्रतापसिंह, रामकरण, हवलदार दीपक यादव, वासुदेव, अब्दुल सतार, दिलीपसिंह, सिपाही रामनिवास, रघुवीर दान, सूर्यप्रकाश, देवेंद्र व श्रीराम आदि शामिल थे।