बीकानेर

बीकानेर पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, गैंगस्टर आनंदपाल, लॉरेंस, रोहित गोदारा के गुर्गों को हथियारों के साथ दबोचा

बदमाशों के खिलाफ बीकानेर रेंज में पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इसमें पुलिस ने गैंगस्टर आनंदपाल, रोहित गोदारा, लॉरेंस गैंग व मोनू गैंग के गुर्गों को पकड़ा हैं।

less than 1 minute read
गैंगस्टर आनंदपाल, लॉरेंस, रोहित गोदारा के गुर्गों को हथियारों के साथ दबोचा

बीकानेर। बदमाशों के खिलाफ बीकानेर रेंज में पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इसमें पुलिस ने गैंगस्टर आनंदपाल, रोहित गोदारा, लॉरेंस गैंग व मोनू गैंग के गुर्गों को पकड़ा हैं। आरोपियों से छह राइफल, दो पिस्टल, 22 कारतूस और बुलेट प्रुफ जैकेट बरामद हुई है। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने रविवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के गोलरी गांव में दबिश देकर आनंदपाल गैंग के सक्रिय सदस्य राजूसिंह को पकड़ा। इसके पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, दो कारतूस, एक 12 बोर बंदूक और 42 कारतूस, दो गन 0.22 बोर, एक एयर गन और बुलेट प्रुफ जैकेट बरामद हुई।

एएसपी सिटी हरीशंकर के नेतृत्व में हवलदार दीपक यादव एवं डीएसटी ने पुख्ता जानकारी जुटाकर गजनेर थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह व पुलिस टीम को दी। नोखा थानाधिकारी ईश्वरसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने बीकानेर के नयशहर थाना क्षेत्र में दबिश देकर मोनू गैंग के गुर्गे सुखदेव को सर्वोदय बस्ती से दबोचा। इसके पास से अवैध शराब भी बरामद हुई। इसी तरह रोहित गैंग के सदस्य हरिओम रामावत को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

बीकानेर में बड़ी कार्रवाई
बीकानेर रेंज में सबसे बड़ी कार्रवाई बीकानेर में की गई। यहां पुलिस की 95 टीमों में 500 जवानों ने एक साथ कई जगह रेड़ मारी। सात किलो डोडा-पोस्त एवं 114.10 क्विंटल अफीम के पौधे जब्त कर पांच आरोपियों को पकड़ा। दो आरोपियों को सात हथियार व 43 कारतूस एवं बुलेट प्रुफ जैकेट के साथ दबोचा। एक बदमाश से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। सबसे कम कार्रवाई चूरू जिले में रही। चूरू पुलिस ने 45 जगहों पर दबिश देकर दो आरोपियों को दो क्विंटल डोडा-पोस्त, एक युवक को पिस्टल चार जनों को 214 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा।

Published on:
19 Mar 2023 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर