
गहलोत गरजे...प्रदेश में इस बार 25 वाला माहौल नहीं, देश में 400 पार की स्थिति नहीं
भाजपा की अबकी बार 400 पार के नारे पर चोट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस की चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश में पिछली बार की तरह भाजपा की 25 सीटों वाला माहौल नहीं है। ना ही देश में 400 पार वाली िस्थति है। सभी विपक्षी दल मिलकर इंडिया गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा केवल जुमले बोल रही है। हकीकत में देश की जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने जा रही है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर और बीकानेर समेत कई सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस जीत रही है।
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सभी पात्रों को पेंशन दी। फ्री बिजली दी। अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कॉलेज खोले। गारंटियां दी लेकिन भाजपा ने झूठ बोल-बोल कर जनता को भ्रमित कर दिया। इससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। प्रदेश से पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के 25 सांसदों को दिल्ली भेजा, लेकिन किसी ने प्रदेश हित के मुद्दों को नहीं उठाया।
कांग्रेस के विरोध में बोलने पर पार्टी में जगह नहीं
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बदला लेने का समय है। अब लोहा गर्म है, कांग्रेस नेताओं को केवल चोट करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि गोविन्दा आला रे...साथ ही गोविन्द राम को नसीहत दी कि नेताओं को झटके कम देना। डोटासरा ने गुटबाजी और भीतरघात पर कहा कि ध्यान रख लेना.., कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में बोलने वाले नेता के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। ऐसा करने पर कांग्रेस से छुट्टी तय है। सभा के मंच पर प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, जिलाध्यक्ष बिशनराम सियाग व यशपाल गहलोत, नोखा विधायक सुशीला डूडी, अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, पूर्व विधायक गिरधारी महिया, सालेह मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
Published on:
28 Mar 2024 03:17 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
