3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फसल निकालते थ्रेसर की चपेट में आई युवती, मशीन में आने से युवक का हाथ कंधे से हुआ अलग

Bikaner news: एक युवती थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। एक युवक फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आ गया।

2 min read
Google source verification
फसल निकालते थ्रेसर की चपेट में आई युवती, मशीन में आने से युवक का हाथ कंधे से हुआ अलग

फसल निकालते थ्रेसर की चपेट में आई युवती, मशीन में आने से युवक का हाथ कंधे से हुआ अलग


नासासर क्षेत्र का मामला

बीकानेर. जिले में सोमवार को दो जगह दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे हुए हैं। इसमें रानीबाजार क्षेत्र में एक युवक फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आ गया। वहीं नापासर क्षेत्र में भी एक युवती थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जबकि युवक का पीबीएम के आइसीयू में उपचार चल रहा है।नापासर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को खेत में मैथी की फसल निकालते समय ओमप्रकाश की 18 वर्षीय पुत्री मंजू थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई। इससे मंजू का एक कान कट गया और उसके पूरे बाल चमड़ी समेत उतर गए। परिजनों के मुताबिक थ्रेसर मशीन में फसल के साथ उसके बाल मशीन में उलझ गए। जिससे बाल चमड़ी समेत उतर गए और चोटें लगी। युवती को गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

प्लास्टिक की थैली में लाए थे चमड़ी व बाल

चिकित्सकों ने बताया कि युवती को खून से लथपथ हालत में पीबीएम लाया गया। युवती के थ्रेसर मशीन में आने से बाल सिर व लालट की चमड़ी समेत उतर गए थे। परिजन चमड़ी समेत उखड़े बालों को भी एक थैली में डालकर सुरक्षित ले आए। युवती को जयपुर भेजते समय सिर के बाल व चमड़ी को एक आईस बॉक्स में पैक कर साथ भेज दिए।

भूजिया बनाते समय हाथ आया चपेट में

बीकानेर. रानीबाजार िस्थत एक भूजिया फैक्ट्री में श्रमिक का हाथ मशीन में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया।जानकारी के अनुसार बिहार निवासी सुमित मंगलवार शाम को भुजिया बनाने की फैक्ट्री में मशीन में बेसन लगा रहा था। तभी उसका दायां हाथ मशीन में आ गया। जिससे उसका हाथ कंथे से उखड़ कर मशीन में ही रह गया। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने मशीन को बंद किया और सुमित को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आइसीयू में भर्ती कर लिया।

हाथ मशीन में फंसा, बाद में लाएचिकित्सक ने बताया कि सुमित का घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर लाया गया। साथ वालों ने बताया कि मशीन में आने से इसका हाथ कंधे से अलग हो गया है, जो मशीन में ही फंसा हुआ है। तब चिकित्सक ने उन्हें हाथ लेकर आने के लिए भेजा। साथी श्रमिक फैक्ट्री गए और वहां से मशीन में फंसे हाथ को निकालकर थैली में डालकर ले आए। मशीन में आने से हाथ पूरी तरह चकनाचूर हो गया। साथ ही देरी होने से प्रत्यार्पण की संभावना समाप्त हो गई।

Story Loader