28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिका सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 को, प्रवेश पत्र जारी

परीक्षा में सफल होने वाली बालिकाओं का रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर बीकानेर तथा महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर में चयन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. प्रदेश के दो बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक ने शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी।

इस परीक्षा में सफल होने वाली बालिकाओं का रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर बीकानेर तथा महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर में चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदेश से 13 हजार बालिकाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आधार पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी स्वयं का प्रवेश पत्र शाला दर्पण पोर्टल के बालिका सैनिक टेब से डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों की ओर से ऑफलाइन आवेदन किया गया है। वे अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) से प्राप्त कर सकेंगे।

श्रवण बाधित विद्यार्थियों 70 लाख के उपकरण वितरित

बीकानेर. सरकारी स्कूलों में अध्यनयरत 62 श्रवण बाधित विद्यार्थियों को 70 लाख के श्रवण उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम शुक्रवार को लॉयन्स क्लब में आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा बीकानेर के एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने यह जानकारी दी। विद्यार्थियों को श्रवण यंत्र को उपयोग करने के लिए प्रायोगिक कार्य बताया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने किया।

महारानी कॉलेज में पीजी में जुड़ेंगे पांच ने विषय

बीकानेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में कई घोषणाएं कीं। इनमें महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में पीजी में नए विषय खोलने की घोषणा भी शामिल है। घोषणा के तहत हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, भौतिकशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र विषय जल्द ही शुरू किए जाएंगे। प्राचार्य नवदीप बैंस ने बताया कि इससे छात्राओं को काफी फायदा होगा। इससे पहले इन विषयों में पीजी करने के लिए छात्राओं को अन्य कॉलेजों में जाना पड़ता था। इन विषयों को शुरू करने के लिए पिछले लंबे समय से प्रयास चल रहा था। उम्मीद है की अगले सत्र में इसको शुरू कर दिया जाएगा। अब महारानी कॉलेज में छात्राएं 12 विषयों में पीजी कर सकेंगी।