28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: सीवरेज से अचानक निकलने लगी नोटों की गड्डियां, पुलिस के पहुंचने से पहले एक बोरा नोट लेकर भागे दो युवक

500 Rupee Notes in Drain: बीकानेर के मुक्ता प्रसाद इलाके में सीवरेज चैम्बर से भारी मात्रा में 500 रुपये के नोट मिलने से सनसनी फैल गई। बाइक सवार कुछ युवक नोटों से भरा बोरा लेकर फरार हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नाले से नोट निकालकर उन्हें धोना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर नोट जब्त कर लिए हैं।

2 min read
Google source verification
sewerage chamber 500 rupee notes found anntyodaya nagar bikaner

सीवरेज में मिले नोट। फोटो: पत्रिका

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के अंत्योदय नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीवरेज के चैम्बर से अचानक 500-500 रुपये के नोट निकलने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और गंदे पानी से नोट निकालने की होड़ मच गई।

बोरे में भरकर नोट ले उड़े बाइक सवार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शनिवार को नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के पास स्थित एक सार्वजनिक टॉयलेट के बाहर सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान यह वाकया हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ अज्ञात युवक बाइक पर आए और चैम्बर से नोटों से भरा एक बोरा (कट्टा) निकालकर फरार हो गए। इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने दूसरे चैम्बर का ढक्कन खोला, तो वहां भी गंदे पानी में 500 के नोट तैरते नजर आए।

गंदे नोट धोकर सुखाए

नोट मिलने की खबर आस-पास के इलाके में आग की तरह फैली और लोग सीवरेज में हाथ डाल-डालकर नोट निकालने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग नाले से निकले नोटों को साफ पानी से धोते और सुखाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने जब्त किए नोट

सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ASI ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ये नोट असली हैं या नकली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि नोटों का बोरा नाले में किसने और क्यों फेंका। नोट लेकर भागने वाले युवकों की भी तलाश की जा रही है।