रिसोर्स पर्सन के प्रशिक्षण 1 जुलाई से 6 सितंबर तक कुल 4 चरणों में होंगे। प्रत्येक चरण 10 दिनों का होगा। पहला चरण 1 जुलाई से 11 जुलाई तक होगा। इसमें 89 महिला शारीरिक शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण का दूसरा चरण 15 जुलाई से 26 जुलाई तक होगा, जिसमें 93 महिला पीटीआइ को, तीसरे चरण में 87 महिला पीटीआइ को 29 जुलाई से 8 अगस्त तक तथा चौथे और अंतिम चरण में 90 पीटीआइ को 27 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रशिक्षित किया जाएगा।