
Grain Market
लूणकरनसर. कस्बे की नई अनाज मण्डी में इन दिनों मूंगफली के साथ मोठ, ग्वार समेत अन्य जिन्सों की आवक से चहल-पहल बढ़ गई है। गौरतलब है कि इन दिनों में मण्डी में मूंगफली की उपज की आवक शुरू हो गई है तथा इससे किसानों की चहल-पहल मण्डी में गत कई महीनों से छाई सुस्ती टूटने लगी है। हालांकि इस बार बारानी खेती कमजोर है। लेकिन अपेक्षाकृत भाव ठीक-ठाक होने से मण्डी में मोठ, ग्वार की आवक हो रही है।
मूंगफली व मोठ की वजह से मण्डी में देर रात तक किसानों, व्यापारियों व पल्लेदारों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। मूंगफली के भाव भी गत साल की बजाय अच्छे होने से काश्तकार अपनी उपज लाने को उतावले हैं। मंगलवार को मण्डी में ४००० से ४३०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव से मूंगफली की ढेरियों की बोली हुई। हालांकि गत साल इन दिनों ३५०० से ३८०० रुपए बिकती थी।
इन दिनों मण्डी में मोठ की भी अच्छी आवक है तथा किसानों को ४००० से ४२०० रुपए मोठ के दाम मिल रहे है। ग्वार के भावों में छाई मंदी भी धीरे-धीरे टूट रही है तथा हालांकि ग्वार की नई उपज को अभी तक किसानों ने नहीं निकाला है। लेकिन पुराने ग्वार को किसान मण्डी में लाकर बेच रहे है तथा इन दिनों ग्वार ४४०० से ४५०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। मण्डी में सावणी फसलों की उपज आने से पल्लेदारों को रोजगार मिलने से उत्साह है तथा बिहार, यूपी, झारखण्ड समेत कई राज्यों से मजदूरी करने लोग आ रहे है।
Published on:
31 Oct 2018 09:34 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
