8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड जवान को कार चालक बोनट पर चढ़ा ले गया…पटक कर भागा

श्रीगंगानगर चौराहे की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 20 Sep 2020, 11:21 PM IST

होमगार्ड जवान को कार चालक बोनट पर चढ़ा ले गया...पटक कर भागा

होमगार्ड जवान को कार चालक बोनट पर चढ़ा ले गया...पटक कर भागा

बीकानेर। श्रीगंगानगर चौराहे पर एक कार चालक को रोकना होमगार्ड के लिए महंगा पड़ गया। कार चालक से कागजात मांगने पर वह कार को भगाने लगा। तब होमगार्ड ने गाड़ी के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की तब कार चालक कार को तेज कर दिया और होमगार्ड बोनट पर लटक गया। बाद में कार चालक होमगार्ड को दीनदयाल सर्किल के पास पटक कर फरार हो गया। होमगार्ड को घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


बीछवाल पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर चौराहे पर पुलिस जवान व होमगार्ड खड़े थे। तब एक रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से एक कार आई। कार को ड्यटी पर कार्यरत होमगार्ड मनोज ने रोका। कार चालक ने गाड़ी रोकी। होमगार्ड ने कागजात दिखाने को कहा तो कार चालक कार को भगाने लगा। होमगार्ड मनोज कार के आगे खड़ा हो गया। तब कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। होमगार्ड कार के बोनट पर लटक गया। कार चालक एसीबी कार्यालय के पास होमगार्ड जवान को पटक कर वहां से चला गया। घटना का पता चलने पर हैडकांस्टेबल ऋषिराज मौके पर पहुंचे। घायल होमगार्ड को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीबीएम में समाजसेवी हरीकिशन राजपुरोहित ने घायल के उपचार में मदद की।

सीसीटीवी में कैद घटना
श्रीगंगानगर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हुआ है। पुलिस को गाड़ी के नंबर पता चल गए हैं लेकिन कार को पुलिस पकड़ नहीं पाई। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस जवानों ने वायरलैस किया। नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

घटनाक्रम से लोग रह गए हतप्रभ
श्रीगंगानगर चौराहे पर शाम के समय हुए घटनाक्रम से सभी हतप्रभ रह गए। पुलिसकर्मी कुछ समझते तब तक चालक कार को भगा ले गया। पुलिस जवान ने बाइक से कार का पीछा भी किया लेकिन तब तक कार चालक होमगार्ड जवान को एसीबी कार्यालय के पास पटक कर चला गया।