29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुुंड़ागर्दी: टोल पर धौंस दिखा, डरा-धमका कर निकालते ओवरलोड वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित जामसर टोल प्लाजा पर बदमाशों की ओर से धौंस दिखाकर, डरा-धमकाकर ओवरलोड वाहन निकालने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जबरन बैरियर उठा कर ट्रक-ट्रेलरों को टोल से निकलवा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 12 Mar 2025, 8:01 AM IST

- खारा टोल प्लाजा का मामला
- बदमाशों की करतूस सीसीटीवी में कैद
बीकानेर.
राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित जामसर टोल प्लाजा पर बदमाशों की ओर से धौंस दिखाकर, डरा-धमकाकर ओवरलोड वाहन निकालने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जबरन बैरियर उठा कर ट्रक-ट्रेलरों को टोल से निकलवा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जामसर टोल पर पिछले तीन-चार दिन से कुछ लोग राजनीतिक रसूखात दिखाकर कर्मचारियों को धमका रहे हैं। इतना ही नहीं, रात को करीब साढ़े 11 व 12 बजे के बीच कैम्पर व बोलेरो गाडि़यों में 10-15 जने सवार होकर आते हैं और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हैं। इस दौरान वे टोल के बैरियर को जबरन उठा कर ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों को निकलवाते हैं। कर्मचारी जब इसका विरोध करते हैं, तो वे उन्हें देख लेने की धमकी देते हैं। आठ मार्च की रात भी करीब सवा एक बजे बदमाशों ने ओवरलोड ट्रकों को जबरन निकलवाया। 11 मार्च की रात को फिर से ऐसा ही किया। इस संबंध में आठ मार्च को भी जामसर थाने और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को लिखित शिकायत की गई है। टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से आठ ट्रक चालकों के नाम, नंबर पुलिस को दिए गए हैं।

स्थानीय गांवों के हैं दबंग
टोल प्लाजा के एक वरिष्ठ कर्मचारी के मुताबिक, स्थानीय गांवों के लोगों की बजरी व क्ले व अन्य खदानों से सामान ढोया जाता है। वे गाडि़यां ओवरलोड होकर निकलती हैं। इन वाहनों से ओवरलोड की नियमानुसार फीस वसूली की जाती है, जिससे वह नाराज हैं। अब यह गुंड़ागर्दी पर उतर आए हैं। रात को गाडि़यों में आते हैं और अपनी ओवरलोड गाडि़यों को टोल पास करवा कर चले जाते हैं। इस संबंध में जामसर पुलिस थाने में आठ व्यक्तियों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई है।

शिकायत मिली है, जांच करेंगे

टोल को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है। इस संबंध में जामसर एसएचओ को जांच सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे।
- कावेंद्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक