7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलदाय विभाग की अनदेखी: एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित

तहसील के ग्राम भीखनेरां में जलदाय विभाग की अनदेखी से गत एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित होने से पेयजल किल्लत है।

2 min read
Google source verification
Water supply interrupted

जलापूर्ति बाधित

लूणकरनसर. तहसील के ग्राम भीखनेरां में जलदाय विभाग की अनदेखी से गत एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित होने से पेयजल किल्लत है। इससे ग्रामीणों में रोष है तथा विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने पर सुनवाई नहीं हो रही। भीखनेरां सरपंच देवीलाल धतरवाल ने बताया कि लूणकरनसर के ग्राम कांकड़वाला की करोड़ों रुपए की जलप्रदाय योजना से गांव में पाइप लाइन से जलापूर्ति होती है।

लेकिन एक पखवाड़े से विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों की अनदेखी से जलप्रदाय योजना से जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर उपखण्ड प्रशासन से समाधान का आग्रह किया है। पानी के अभाव में गांव के जल भण्डारण के पात्र सूखे पड़े है।

रामबाग व चक राइका में जल संकट
महाजन. समीपवर्ती रामबाग व जैतपुर पंचायत के चक नोहड़ा व चक राइका में गत एक सप्ताह से पेयजल संकट होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं की हालत भी बदतर बन रही है। रामबाग के सतपाल ताखर, मांगीलाल आदि ने बताया कि रामबाग सहित चक नोहड़ा व चक राइका में पिछले एक सप्ताह से पानी की तंगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों जगह लालेरां वाटर वक्र्स से पाइप लाइन द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। परन्तु पाइप लाइन लम्बी होने व वर्षों पुरानी होने के कारण तीनों गांवों में ही पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से लालेरां वाटर वक्र्स में फिल्टर प्लांट का कार्य चल रहा है। इस कार्य की आड़ में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से पानी की आपूर्ति की जा रही है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पशुओं को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

मुख्य अभियंता से वार्ता कर बताई समस्या
बज्जू. बज्जू कस्बे के व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने बज्जू व क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता प्रेम कुमार धोबी से वार्ता कर अवगत करवाया। बज्जू कच्ची आढत व्यापार संघ अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवीलाल चौधरी ने मुख्य अभियंता को बज्जू व क्षेत्र में दर्जनों समस्याओं को निराकरण के लिए प्रयास करने की बात कही।

कच्ची मंडी के उपर से गुजर रही विद्युत लाइन के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि दर्जनों बार अवगत करवाने के बाद भी लाइन को हटाया नही जा रहा है जिस पर मुख्य अभियंता ने अधिकारियों से वार्ता करते हुए जल्द से जल्द लाइन को हटाने का वादा किया जो पूर्व में किया जा चुका है। वही क्षेत्र में विद्युत समस्याओं के तहत अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी व्यापारियों व ग्रामीणों ने बात रखी।