13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 26 से मिलेगा पानी, दो समूह में चलेगी नहरें

अब 26 से मिलेगा पानी, दो समूह में चलेगी नहरें

2 min read
Google source verification
अब 26 से मिलेगा पानी, दो समूह में चलेगी नहरें

अब 26 से मिलेगा पानी, दो समूह में चलेगी नहरें

रमेश बिस्सा
बीकानेर. काश्तकारों को खरीफ की फसल के लिए सिंचाई के लिए सिंचाई पानी दिया जाएगा। इसके लिए चार में से दो समूह में पानी छोड़ा जाएगा। मुख्य अभियंता विनोद मित्तल(हनुमानगढ़ उत्तर) के अनुसार काश्तकारों को सिंचाई के लिए अब 26 अप्रैल से दो समूह में पानी मिलेगा। मुख्य नहर से निकलने वाली इन नहरों में प्रति दिन अनुमानित 10 हजार 500 क्यूसक पानी चलता है। ताकि आवश्यकता अनुसार पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई अहम बैठक में राजस्थान की तरफ चार में से दो समूह में पानी देने पर सहमति बन गई थी, उस दौरान २३ अप्रैल से प्रस्तावित था, लेकिन अब रेगुलेशन जारी किया गया है, इसके अनुसार २६ अप्रैल से काश्तकारों को सिंचाई का पानी मिलेगा।

नहरबंदी हो गई स्थगित

हर साल की तरह ही इस बार भी नहरंबदी प्रस्तावित थी। यह 70 दिन की होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बाद हुए लॉक डाउन से किसी तरह का कार्य नहर में नहीं हुआ। इस कारण नहरबंदी ही स्थगित हो गई। इसमें पंजाब व राजस्थान में लाइनिंग का कार्य होना था। नहर व जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति को लेकर इंतजाम भी किए थे। नहरबंदी नहीं होने से आमजन के साथ ही काश्तकारों को भी राहत मिलेगी। उन्हें अब सिंचाई पानी भी मिलने जा रहा है। इससे काफी फायदा होगा।


विभाग में राहत

नहरबंदी नहीं होने से जलदाय विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। गर्मी के दौर में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जलदाय विभाग भी काफी हद तक नहर पर निर्भर है। इस बाद लंबी नहरबंदी प्रस्तावित थी, इसको लेकर विभाग ने जलापूर्ति के बंदोबस्त भी किए थे। गांवो में डिग्गियों में भंडारण किया गया था, शहरी क्षेत्र में दो जलाशय है, इसके लिए फिल्टर प्लांट भी है।