आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में हुई कार्रवाई में हजारों लीटर डीजल बरामद हुआ है। छापेमारी के दौरान मौके पर डीजल ट्रक से खाली हो रहा था। घटनास्थल पर मौजूदा समय में स्थानीय पुलिस, 2 एसओ, वृत्ताधिकारी और बीकानेर की टीम मौजूद है। कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर आईजी ओम प्रकाश ने पहुंचकर पूरे मोर्चे को संभाल लिया है।