8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसाधन बढ़ाए, पानी घटा फिर भी पचास घंटे बाद नहीं बंधी पाल

सोमारनाथ कुटिया क्षेत्र - मकानों के आस-पास पानी का लेवल कुछ कम हुआदिन भर की मशक्कत के बाद पाल के नजदीक तक पहुंची कच्ची सडक़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 27 Sep 2021, 6:39 PM IST

संसाधन बढ़ाए, पानी घटा फिर भी पचास घंटे बाद नहीं बंधी पाल

संसाधन बढ़ाए, पानी घटा फिर भी पचास घंटे बाद नहीं बंधी पाल

बीकानेर. सुजानदेसर क्षेत्र में सोमारनाथ कुटिया के सामने टूटी गंदे पानी की पाल रविवार को पचास घंटे बाद भी नहीं बंध पाई। नगर निगम के कर्मचारी और संसाधन पाल के नजदीक तक पहुंचने की मशक्कत में जुटे रहे। जेसीबी और डम्पर -टै्रक्टर के माध्यम से गंदे पानी में मिट्टी डालकर कच्ची सडक़ बनाकर पाल तक पहुंचने का प्रयास चलता रहा। हालांकि कच्ची सडक़ पाल के काफी नजदीक तक पहुंच गई है।

निगम कर्मचारी तीन जेसीबी मशीन, दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली व तीन डम्पर की मदद से पाल तक पहुंचने के लिए कच्ची सडक़ बनाने में जुटे रहे। वहीं पाल टूटने से आवासीय क्षेत्र में पहुंचे पानी को निकालने के प्रयास भी चल रहे हैं। निगम की ओर से सोमारनाथ कुटिया क्षेत्र में दो मोटर पम्प लगाकर मकानों के चारों ओर एकत्र हो चुके गंदे पानी को निकाला जा रहा है। ब्राह्मणों के मोहल्ले में पानी पाल को क्रॉस कर मकानों के पास नहीं पहुंचे, इसके लिए गंदे पानी को पम्प की मदद से निकालकर सीवर चैम्बर में डाला जा रहा है।

पानी का स्तर हुआ कम

सोमारनाथ कुटिया के सामने खुदखुदा डेरे के पास गंदे पानी के नाले की पाल टूटने से आवासीय क्षेत्र में पहुंचे पानी का स्तर कुछ कम हुआ है। निगम की ओर से पम्प के माध्यम से पानी को मकानों के पास से हटाया जा रहा है वहीं क्षेत्र में पूरी जमीन मिट्टी और कच्ची होने से कुछ पानी सूख भी रहा है। हालांकि रविवार को भी कई मकानों के चारों ओर पानी एकत्र रहा। लोगों को अपने घरों में आने-जाने में दिक्कत बनी रही।