15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि भूमि आवेदकों के फोटो फार्म की जांच शुरू

तीन लिफ्ट नहरें करणी, तेजा और बारूपाल में रिकार्ड राइटिंग के बाद भूमि आवंटन का कार्य किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anushree Joshi

Mar 24, 2017

inspection

inspection

उपनिवेशन क्षेत्र में कृषि भूमि आवंटन के 2004 में आए 61 हजार आवेदनों के फोटो फार्म तैयार किए जा रहे हैं।

बीकानेर तथा अन्य जिलों में उपनिवेशन क्षेत्र की कृषि भूमि के आवंटन पर जहां स्थगन हैं वहां सक्षम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्थगन हटाने के मामले में विधिक कार्यवाही की जाए।

अभी सामान्य एवं विशेष आवंटन की प्रक्रिया बंद चल रही है। उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त ए.एच. गौरी ने बताया कि बीकानेर जिले की तीन उपनिवेशन तहसीलें श्रीकोलायत 1, 2 व 3 राजस्व विभाग को सुपुर्द कर दी गई है।

इन तहसीलों का रिकार्ड हस्तान्तरित किया गया है। गजनेर की उपनिवेशन तहसील के रिकार्ड राइटिंग का कार्य किया जा रहा है। तीन लिफ्ट नहरें करणी, तेजा और बारूपाल में रिकार्ड राइटिंग के बाद भूमि आवंटन का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पौंग बांध विस्थापितों को भूमि आवंटन के मामले में बैठक की गई। इसमें उच्च स्तरीय कमेटी के निर्देश पर कार्य किया जा रहा है।

इस बैठक में पौंग बांध राजा का तालाब के डीसी सुखदेव, जिला कलक्टर बीकानेर के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), उपखण्ड अधिकारी श्रीगंगानगर भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

image