5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रिप सिंचाई में अनियमिता, 12 फर्म ‘ब्लैक लिस्टेड’

-चालू वर्ष में अनुदान के लक्ष्य आवंटित नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hem Sharma

•

Updated: 22 Jun 2016, 11:35 AM IST

drip irregation

drip irregation

कृषि संभाग बीकानेर में ड्रिप सिंचाई में कमोबेश 4 करोड़ 84 लाख रुपए के अनुदान में अनियमितता के आरोप में उद्यान निदेशालय ने मंगलवार को 12 फर्मों को ' ब्लैक लिस्टेड' करने के आदेश जारी किए हैं।

अब इन फर्मों से ड्रिप संयंत्र खरीदने पर अनुदान देय नहीं होगा। पिछले वर्ष 1250 काश्तकारों को अनुदान योजना में शामिल किया गया। इसमें अनियमितता की शिकायतों पर विभागीय स्तर पर जांच में 10 फर्में तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जांच में इन 10 के अलावा दो और फर्में अनिमियतता में लिप्त पाई गई।

चालू वर्ष में राज्य सरकार ने ड्रिप सिंचाई के लक्ष्य ही आवंटित नहीं किए हैं। इस मद में बजट भी आवंटित नहीं किया गया है।

उप निदेशक उद्यान जगदीश पूनिया ने बताया कि अनियमितता में दोषी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रिया में इन्हें ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इन फर्मों का ड्रिप संयंत्र निर्माता कंपनियों से खरीद का रिकार्ड मांगा गया है।

इस रिकार्ड के आधार पर की गई खरीद की जांच की जाएगी। अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में इन 12 फर्मों से बीकानेर, जैसलमेर और चूरू में अनुदान योजना में सामग्री खरीद पर रोक रहेगी। इन फर्मों से सामग्री खरीदने पर काश्तकारों अनुदान नहीं दिया जाएगा।

चालू वर्ष में अनुदान योजना के लक्ष्य नहीं

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में इस वर्ष अनुदान का बजट जारी नहीं किया है। चालू वर्ष के लक्ष्य भी आवंटित नहीं किया गया है। हालांकि कहा गया है कि पिछले वर्ष के आधे लक्ष्य मानकर काम किया जाए। लक्ष्य बाद में आवंटित किए जाएंगे। लक्ष्य संभवत: जुलाई में आवंटित होंगे।

जगदीश पुनिया, उप निदेशक उद्यान, बीकानेर