8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि विवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा – 2020 जेट 29 सितम्बर को

bikaner news: जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Sep 2020, 12:13 AM IST

कृषि विवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा - 2020 जेट 29  सितम्बर को

कृषि विवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा - 2020 जेट 29 सितम्बर को

बीकानेर. राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 जेट, 29 सितम्बर को जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। परीक्षा में कुल तीन हजार 283 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आेपी सिंह ने शनिवार को परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 14 केन्द्रों पर 14 आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं तथा पांच लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस जाब्ता रहेगा। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. योगेश शर्मा को परीक्षा समन्वयक एवं डॉ. नरेन्द्र पारीक को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है। परीक्षा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालयए कोटा द्वारा करवाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट एयूकोटा डॉट ओआरजी पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रात: 9 बजे प्रारंभ हो जाएगा तथा प्रात: 11:30 बजे परीक्षा केन्द्र बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी को नया मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा तथा परीक्षार्थी द्वारा पूर्व में लगाया गया मास्क उतरवा दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर हैण्ड सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को छह फुट की दूरी पर बिठाया जाएगा तथा एक कक्ष में अधिकतम 12 परीक्षार्थी होंगे। उन्होंने बताया कि थर्मल स्केनिंग के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी के शरीर का तापमान 100 डिग्री या इससे अधिक पाया जाता है तो उसे अलग आइसोलेशन कक्ष में बैठाया जाएगा।