8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल सरोवर बनेगा मॉडल तालाब, मनरेगा में होंगे विकास कार्य

Kapil Sarovar-मनरेगा के तहत विकास कार्य करवाने के निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 29 Jul 2020, 12:34 AM IST

कपिल सरोवर बनेगा मॉडल तालाब, मनरेगा में होंगे विकास कार्य

कपिल सरोवर बनेगा मॉडल तालाब, मनरेगा में होंगे विकास कार्य

बीकानेर. श्रीकोलायत के पवित्र कपिल सरोवर को मॉडल तालाब के रूप में लेकर विकास कार्य होंगे। मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता कोलायत दौरे के दौरान कपिल सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे और यहां मनरेगा के तहत विकास कार्य करवाने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए । इस दौरान मेहता ने कपिल सरोवर के विभिन्न घाटो के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यह सरोवर बहुत ही सुंदर एवं साफ सुथरा है। उन्होंने भगवान कपिल मुिन मंदिर के बाहर से ही दर्शन किए और भगवान कपिल के जीवनवृत्त के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तपोभूमि के भी दर्शन किए। जिला कलक्टर ने कोलायत उपखण्ड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जनता से जुड़े हुए विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र पाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन प्रेमाराम परमार, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।