3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस से बचने के लिए घर-जमीन-गांव छोड़ा, 14 साल बाद ऐसे खुली पोल…

पंजाब के रामगढ़ लागडीया निवासी अजमेर सिंह (62) पुत्र अर्जुन सिंह धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। उसके ख़िलाफ़ कई वारंट जारी हुए। पुलिस भी आरोपी को दबोचने का प्रयास कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस से बचने के लिए घर-जमीन-गांव छोड़ा, 14 साल बाद ऐसे खुली पोल...

पुलिस से बचने के लिए घर-जमीन-गांव छोड़ा, 14 साल बाद ऐसे खुली पोल...

बीकानेर. कोलायत थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में 14 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पंजाब से पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए काफी जतन किए, लेकिन वह पुलिस की निगाहों से बच नहीं पाया। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच ही लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोलायत लेकर आई, जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोलायत एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया कि पंजाब के रामगढ़ लागडीया निवासी अजमेर सिंह (62) पुत्र अर्जुन सिंह धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। उसके ख़िलाफ़ कई वारंट जारी हुए। पुलिस भी आरोपी को दबोचने का प्रयास कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं लगा।

ऐसे पकड़ा गया

कोलायत एसएचओ ने बताया कि इसी बीच आरोपी के लुधियाना में परिवार के साथ रहने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना पुख्ता करने के बाद कोलायत से पुलिस कर्मचारी बलराम व लोकेन्द्र सिंह को पंजाब के लुधियाना भेजा। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा और बीकानेर ले आई।

परिवार के साथ रहने लगा था लुधियाना

कोलायत एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद वह पंजाब में रामगढ़ लागडीया भाग गया था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए गांव में अपना मकान छोड़ दिया और पूरे परिवार के साथ लुधियाना रहने लगा। उसने अपने कुटुम्ब व गांव के लोगों से भी संपर्क करना छोड़ दिया। पुलिस को मुखबिरों से आरोपी के लुधियाना में रहने की सूचना मिली। तब पुलिस ने कार्रवाई की।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Story Loader