
Bikaner News : सबसे बड़ा समोसा, पनीर, कोफ्ता, संदेश, पापड़, घेवर, ब्रेड, गुलाब जामुन, सोहन पापड़ी, बंगाली मिठाईयां और केक...। यह सब सजा है आपको यह संदेश के लिए कि घर से जरूर निकलिए और मतदान अवश्य करिए। वोटों पर इस अनोखे संदेश का कैसा असर रहता है, यह तो वोटिंग के दिन ही पता चल पाएगा, लेकिन हर कोई ऐसे स्टाइल का मुरीद नजर आया। लोग अपने मोबाइल में फोटो कैद करने के अलावा व्यंजनों का लुत्फ उठाते भी नजर आए।
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मसाला चौक में गुरुवार को पहली बार स्वीप फूड कार्निवल में यह दृश्य रोमांचित करने वाला था। इस दौरान आमजन ने बीकानेरी स्वाद का लुत्फ उठाने के साथ 19 अप्रेल को होने वाले चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर कच्छी घोड़ी, रोबीले राजस्थानी तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चुनावी क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
यह रहा खास
25 इंच लंबाई तथा 17 इंच चौड़ाई की 25 किलो की बिग ब्रेड, 25 इंच तथा 20 किलो का बर्गर, 30 इंच तथा 5 किलो का पिज्जा, 35 इंच तथा 4 किलोग्राम का हॉट डॉग, 51.8 किलो का 4 फीट लंबाई का पनीर, 30 इंच पापड़, 31 किलोग्राम बंगाल स्वीट्स तथा 32 इंच व 42 किलो के घेवर से मतदान का संदेश दिया गया। मिठाई के माध्यम से तिरंगा बनाकर मतदान का संदेश दिया। कार्निवल में 8 किलो का समोसा, 1.5 फिट की जलेबी, एक किलोग्राम के 3 गुलाब जामुन, पेस्ट्री से लिखा कास्ट योर वोट से, 6 फीट लंबाई तथा 3 फीट चौड़ाई के 135 किग्रा केक से, 24 फीट लंबाई तथा 17 फीट चौड़ाई की 24 किग्रा सोनपापड़ी, भुजिया तथा बूंदियों के जरिए मतदान का संदेश दिया गया।
Published on:
05 Apr 2024 02:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
