25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर के लिए लूणकरनसर ब्लॉक का चयन

उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक दया शंकर ने बताया कि क्लस्टर में चयनित कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च तकनीकी उद्यानिकी जैसे ग्रीनहाउस पॉलीहाउस अथवा शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, लो-टनल, फार्म पौण्ड तथा ड्रिप या स्प्रिंकलर आदि अन्य गतिविधियों को अपनाने पर अनुदान एवं प्रशिक्षण का लाभ दिया जाना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Dec 2024, 8:32 PM IST

उद्यानिकी फसलों में उच्च तकनीकी को क्लस्टर आधार पर बढ़ावा देकर अन्य कृषकों के लिए आदर्श स्थापित करने के उदेश्य से बजट 2024-25 में हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर विकसित करने की घोषणा की गई है। उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक दया शंकर ने बताया कि क्लस्टर में चयनित कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च तकनीकी उद्यानिकी जैसे ग्रीनहाउस पॉलीहाउस अथवा शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, लो-टनल, फार्म पौण्ड तथा ड्रिप या स्प्रिंकलर आदि अन्य गतिविधियों को अपनाने पर अनुदान एवं प्रशिक्षण का लाभ दिया जाना है। जोन- ढ्ढ-सी अतिशुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र जिला बीकानेर के लूणकरणसर ब्लॉक व जिला चूरू के सुजानगढ़ ब्लॉक का हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर के लिए चयन किया गया है। आयुक्त सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार मुयमंत्री बजट घोषणा कार्यक्रम के तहत हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर के लिए लूणकरणसर ब्लॉक का चयन किया गया है।

कृषकों का चयन कमेटी करेगी

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि चयनित ब्लॉक लूणकरणसर में एक गांव के साथ आवश्यकतानुसार सीमावर्ती ग्रामों को भी शामिल कर क्लस्टर निर्माण किया जाना है। चयनित क्लस्टर में कृषकों का चयन उप निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक की संयुक्त कमेटी द्वारा किया जाएगा।

30 कृषकों का होगा चयन

लूणकरणसर क्लस्टर में 30 कृषकों का चयन किया जाना है। इच्छुक कृषकों की संया 30 से अधिक होने पर कृषकों का चयन कमेटी की ओर से मौके पर लॉटरी या रेण्डोमाईजेशन प्रक्रिया से किया जाएगा। चयनित कृषक को ग्रीनहाउस या शेडनेट हाउस पर 2000 वर्गमीटर निर्धारित सीमा पर अनुदान देय है।