8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार बंद करवाया, एसपी-कलक्टर पहुंचे, हालात का ले रहे जायजा

व्यापारी की गोली मार हत्या करने के विरोध में शनिवार को शहरवासियों का गुस्सा फुट पउ़ा। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 24 Oct 2020, 3:14 PM IST

बाजार बंद करवाया, एसपी-कलक्टर पहुंचे, हालात का ले रहे जायजा

बाजार बंद करवाया, एसपी-कलक्टर पहुंचे, हालात का ले रहे जायजा

बीकानेर। व्यापारी की गोली मार हत्या करने के विरोध में शनिवार को शहरवासियों का गुस्सा फुट पउ़ा। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया। कोटगेट को बंद कर धरना.प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के बाद केईएम रोड़ बाजार बंद करवाया गया।

आंदोलन के उग्र होने की आशंका के चलते प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल से मांग पत्र लेकर चले गए। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि जब तक यहां कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं देते है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोनकारियों द्वारा बंद करवाए गए कोटगेट में दरवाजे में एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया, जिससे आंदोलनकारियों ने समझाइश की लेकिन वह नहीं माना। इससे एकबारगीग माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि बाद में मामला शांत करवा दिया गया। फिलहाल आंदोलनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलनकारियों द्वारा दुकाने बंद करवाई जा रही है जिसमें दुकानदारों का पूूर्ण समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि बीकानेर शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ हर किसी के मन में गुस्सा है।
वहीं स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किये है। इसके अलावा चार.पांच गाडिय़ां आरएसी जवानों की मौके पर पहुंची हुई। साथ ही सीओ सिटी सुभाष शर्माए कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनियाए कोतवाली थानाधिकारी नवनीत कुमार भी मौके पर है।
नयाशहर थानाधिकारी महावीर सिंह के अनुसार अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है जो कि पीबीएम मोर्चरी में रखवाया हुआ है। हत्यारों की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी हुई है। वहीं एक टीम घटना व आरोपियों की पहचान के लिए की जगह.जगह से सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है।


आंदोलन में भाजपा आगे, तीन नेता आज शाम पहुंचेंगे बीकानेर
बीकानेर। कानून व्यवस्था की दृष्टि से लाचार होते जा रहे बीकानेर में एक युवक की सरे राह गोली मारकर हत्या करने के मामले में भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने इस मामले में स्थानीय लोगों से मिलने तथा प्रशासन के सामने विरोध जताने के लिए तीन बड़े नेताओं को बीकानेर भेज दिया है। भाजपा हाईकमान ने व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की हत्या प्रकरण में सांसद स्वामी सुमेधानंद, विधायक अनिमेष महिर्षि, पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक धौंद शामिल है। यह तीनों नेता शाम साढ़े पांच तक बीकानेर पहुचेंगे। बता दें कि आज इस आंदोलन में भाजपा फ्रंट फुट पर रही। जिसमें भाजपा नेता मोहन सुराणा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित शामिल हैं।