8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू को लेकर चिकित्सा टीमों ने 97  घरों में किया सर्वे

डेंगू को लेकर चिकित्सा टीमों ने 97 घरों में किया सर्वे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 Nov 2020, 9:22 AM IST

डेंगू को लेकर चिकित्सा टीमों ने 97  घरों में किया सर्वे

डेंगू को लेकर चिकित्सा टीमों ने 97  घरों में किया सर्वे

नोखा. कस्बे में कोरोना के साथ अब डेंगू भी दस्तक दे रहा है। कुछ क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे घरों में सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। बीसीएमओ डॉ. श्याम बजाज ने बताया कि शुक्रवार को दो चिकित्सा टीमों ने उगमपुरा क्षेत्र में ९७ घरों में सर्वे किया। यहां पर टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू लक्षणों के बारे में बताया और ऐसे मरीजों के बारे में जानकारी ली। टीम ने उगमपुरा की गली एक, दो, तीन व चार के घरों में सर्वे किया। डेंगू सर्वे लगातार जारी रहेगा। सर्वे टीम में धर्मेंद्र तिवाड़ी सहित एनएनएम प्रशिक्षार्थी शामिल थी।

-------------------------

शिविर में १३९ लोगों के लिए सैंपल

नोखा. कस्बे में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती तादाद को देखते हुए निरंतर कोरोना जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को लखारा शिव मंदिर के पास स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए शिविर में चिकित्सा टीम ने १३९ लोगों के सैंपल लेकर बीकानेर भेजे। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार तक आएगी। बीसीएमओ डॉ. श्याम बजाज ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाए, दो गज की दूरी रखें और हाथों को बार-बार साबुन से धोए व सैनेटाइज करते रहे।