11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा है लाभ: भूपेश

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा है लाभ: भूपेश
2 min read
Google source verification
सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा है लाभ: भूपेश

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा है लाभ: भूपेश

बीकानेर. महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा है कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। आज सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई हैं, उनका फायदा लोगों को पहुंच रहा है। शुक्रवार को बीकानेर आई मंत्री भूपेश ने कहा है कि राज्य सरकार ने अब तक के कार्यकाल में कई ऐसी फ्लैगशिप योजनाओं को लागू किया है जिससे फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोविडकाल के दौरान सरकार ने एक भी आदमी को भूखा नहीं सोने दिया। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मदद पहुंचाई। सरकार की चिरंजीवी योजना, निशुल्क जांच तथा दवा योजना, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनको लोग सराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को वापस शुरू कर लाखों कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह योजना लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। इसके बाद देश के अन्य राज्यों में इसे लागू किया गया है। इसके अलावा निशुल्क दवा योजना भी एक मिसाल बन गई है।


भूपेश ने कहा कि उनका विभाग महिलाओं तथा बालकों के विकास के लिए भी काम कर रहा है। समय-समय पर फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर बाल श्रमिकों को मुक्त भी कराया है और उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया है। विभाग में कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके सहारे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार को पाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में बिजली संकट गहरा रहा है। उसके बाद भी सरकार लोगों को बिजली उपलब्ध करवा रही है। यह संकट थोड़े दिनों का है, जो समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इतनी योजनाएं चला रखी हैं। इस वजह से राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।


भूपेश का सर्किट हाउस में स्वागत
मंत्री ममता भूपेश के सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने स्वागत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, श्रीलाल व्यास, सुनीता गौड़, प्रेमरतन जोशी, राहुल जादूसंगत, मनोज चौधरी इनमें शामिल रहे।