8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निकाली ‘हल्ला बोल रैली

bikaner news - Ministerial staff called out 'Halla Bol rally
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 26 Feb 2021, 7:15 PM IST

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निकाली 'हल्ला बोल रैली

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निकाली 'हल्ला बोल रैली

बीकानेर.
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट से संभागीय कार्यालय तक 'हल्ला बोल रैली निकालकर रोष प्रकट किया। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने बताया कि राज्य सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को महासंघ स्वतंत्र एवं महासंघ एकीकृत के संयुक्त आह्वान पर महिला कार्मिक सुमन जनागल, अंबिका सिंह राठौड़ एवं रेनू कंवर की अगुवाई में धरना देकर दोपहर डेढ़ बजे रैली निकालकर पांच व्यक्तियों के शिष्टमंडल ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। विधानी ने बताया कि सरकार ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को केवल चुनावी जुमला बना रखा है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मंत्रालय कर्मचारियों के हित में प्रत्यक्ष निदेशालय का गठन कर प्रदेश के सभी विभागों में स्टेट पेरेट्टी के आधार पर मंत्रालय कुछ पदों में सर्जन करने, सभी विभागों के नवनियुक्त मंत्रालय कर्मचारियों कनिष्ट सहायकों की गृह जिला परिवेदना का निस्तारण कर गृह जिले में पदस्थापन देने सहित विभिन्न मांंगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।

गुरुवार को निकाली रैली में आईजीएनपी के कमल अनुरागी, हितेश अजमानी, जसवीर सिंह बरनाला, रमेश उपाध्याय, पीएचडी से गौरी शंकर देवड़ा, अजय पाल, राजकुमार व्यास, हरिराम तिवारी, उपनिवेशन के महेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।