
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
बीकानेर। कालू थाना इलाके की एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार दो लोगों ने उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कालू थानाधिकारी धर्मवीर धांगड़ के मुताबिक, महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि वह 24 जून 2025 को सुबह 10 बजे घर से खेत में काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल लेकर दो लोग आए और उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर साथ चलने को कहा।
महिला के द्वारा साथ चलने पर मना करने पर आरोपी महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान का उन्होंने वीडियो बना लिया। इसके बाद उन लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। महिला ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।
Published on:
01 Jul 2025 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
