30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोभा यात्रा के साथ संस्कृति महोत्सव का आगाज आज

शोभा यात्रा के साथ संस्कृति महोत्सव का आगाज आज

2 min read
Google source verification
शोभा यात्रा के साथ संस्कृति महोत्सव का आगाज आज

बीकानेर. देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार एक मंच पर अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान कई बड़े कलाकार भी मंच पर अपनी मनममोहक प्रस्तुतियां देते हुए नजर आएंगे। यह नजारा होगा प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का। कार्यक्रम का आगाज शनिवार दोपहर को जूनागढ़ किले के पास संस्कृतिक कार्यक्रम और दो किमी लम्बी शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्टेडियम में नौ दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

शोभा यात्रा के साथ संस्कृति महोत्सव का आगाज आज

महोत्सव के दौरान पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस, पद्मश्री अनवर खान व उनके 50 कलाकारों का समूह, लखनऊ घराने की कथक की प्रस्तुति डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा, पद्मश्री गीता चन्द्रन की ओर से मीरा, कृष्ण एवं होली पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया जाएगा। सिंगर मैथिली ठाकुर तथा भोजपुरी, अवधी व मारवाड़ी लोक गायिका मालिनी अवस्थी, पद्मश्री गुलाबो का दल कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति देगा। गायक अली-गनी व कई राज्यों के कलाकार अपने-अपने क्षेत्र के लोक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

शोभा यात्रा के साथ संस्कृति महोत्सव का आगाज आज

शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बाहर से आए कलाकारों ने अभ्यास किया। साथ ही मंच पर भी स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के बैठने के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।