5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी, तैश में आकर आरोपियों ने पीट-पीट मार डाला

- मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई थी वारदात- मृतक व आरोपियों में चल रही थी रंजिश

less than 1 minute read
Google source verification
नवरंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी, तैश में आकर आरोपियों ने पीट-पीट मार डाला

नवरंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी, तैश में आकर आरोपियों ने पीट-पीट मार डाला

बीकानेर. मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में सप्ताहभर पहले युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर 20 निवासी रामचन्द्र बिश्नोई उर्फ चंदू (22) पुत्र मोखराम बिश्नोई, अनिल सियाग (20) पुत्र नत्थूराम बिश्नोई, पाबूथल गांव हाल रामपुरा बस्ती गली नंबर तीन निवासी रविप्रकाश माल (21) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई एवं भीमनगर निवासी मनीष बिश्नोई (21) पुत्र श्रीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक ने सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

एसएचओ भारद्वाज ने बताया कि मृतक नवरंग और आरोपियों के बीच में पहले से रंजिश चल रही थी। नयाशहर थाने में परस्पर मामले भी दर्ज है। वारदात से एक-दो दिन पहले नवरंग ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन धमकी दी थी, जिससे गुस्साए आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी नवरंग को सबक सिखाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने केवल पैर तोड़ने के इरादे से हमला किया, लेकिन चोटें गंभीर हो जाने से उसकी मौत हो गई। एसएचओ भारद्वाज ने बताया कि नवरंग की चारों आरोपियों से किसी न किसी बात को लेकर दुश्मनी थी।

यह थी टीम

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसएचओ के अलावा एएसआई अशोक अदलान, हवलदार सवाईसिंह, सिपाही भंवरलाल, संजय, श्रवणसिंह व छगनलाल आदि शामिल थे।