1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा की हत्या कर भागे भतीजे, पुलिस ने 15 किमी पीछा कर किया गिरफ्तार

लाठी, कुल्हाड़ी, चौसंगी व जेई से सहीराम पर हमला कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसका दम टूट गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 4 May 2018, 8:23 AM IST

farmer murder in seoni

murder

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के उदरासर गांव में गुरुवार को भतीजों ने अपने चाचा पर लाठियों व जेई से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने चार आरोपितों को करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर गुंसाईसर के पास दबोच लिया। इस संबंध में मृतक के भाई काशीराम मेघवाल की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

सीआई विष्णुदत्त बिश्नोई ने बताया कि काशीराम का बड़ा भाई सहीराम (40) अपने भूआ के लड़के बींजाराम के साथ गुरुवार सुबह रोही गया। इस दरम्यिान श्योनारायण, हजारीराम, हेतराम व रामनिवास पुत्र मामराज मेघवाल एवं एक अन्य व्यक्ति ने लाठी, कुल्हाड़ी, चौसंगी व जेई से सहीराम पर हमला कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसका दम टूट गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।

एक आरोपित की छह दिन पहले ही शादी
हत्या के मामले में आरोपित एक युवक की छह दिन पूर्व ही शादी हुई है। सीआई ने बताया कि आरोपित रामनिवास की 29 मई को शादी हुई थी। शादी वाले दिन जब बारात निकली थी तब भी आपस में पत्थरबाजी हुई थी।

चार जने गिरफ्तार
सीआई ने बताया कि रामराज का बेटा श्योनरायण, हजारीराम, रामनिवास एवं हेतराम पुत्र बागाराम अपने चाचा सहीराम की हत्या करने के बाद पैदल ही गांव से भाग छूटे। पुलिस वहां पहुंची और उनके पैरों की निशानदेही पर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस जवानों ने करीब 15 किलोमीटर तक धोरों ने पैदल ही उनका पीछा किया। आखिरकार गुंसाईसर की रोही में चारों आरोपितों को दबोच लिया गया।

हत्या की वजह आपसी विवाद
सीआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मृतक के भाई बागाराम के पुत्र हेतराम को उसके पत्नी के भाई की लड़की ब्याही हुई है। जिसे हेतराम ने छोड़ दिया और उसे साथ नहीं रखता। इस बात को लेकर भाई-भतीजों में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते इन्होंने सहीराम की हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।