Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।
Bikaner-Delhi Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। वंदे भारत ट्रेन चलने से बीकानेर से दिल्ली पहुंचने में डेढ़ घंटा कम लगेगा। यानी 7 घंटे 50 मिनट का सफर महज 6.20 घंटे में पूरा होगा।
रेलवे बोर्ड ने बीकानेर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की अस्थायी समय सारणी जारी कर दी है। लेकिन, बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा मिलते ही यह वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
रेलवे की समय सारणी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4.30 बजे रवाना होकर रात 10.50 बजे बीकानेर आएगी। खास बात ये है कि आने और जाने के दौरान इस इस ट्रेन का रास्ते में सिर्फ रेवाड़ी स्टेशन पर ही ठहराव होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन के प्रांरभिक रखरखाव का जिम्मा बीकानेर मंडल को सौंपा है। अभी बीकानेर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रांरभिक रखरखाव की सुविधा नहीं है। जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।