इस खंड के दोहरीकरण से क्षेत्रवासियों को काफी फायदा मिलेगा। यात्री रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। लबीदूरी की ट्रेने बढ़ेगी। इसके अलावा पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय पर गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। वर्तमान में इस खंड से रोजाना दो पैंसेजर ट्रेनों के साथ, दो एक्सप्रेस ट्रेन आवाजाही कर रही है। इसके अलावा द्वि साप्ताहिक व सप्ताह में तीन, साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है। दरअसल, समदडी-भीलड़ी 223 किलोमीटर रेलखण्ड का आमान परिवर्तन हुआ था। 2024 में इस खण्ड का विद्युतीकरण हुआ है।