सोड़ावास। अलवर वाया सोडावास बहरोड़ स्टेट हाईवे 14 पर बढ़ता ट्रैफिक अब जाम में तब्दील होने लगा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अलवर बहरोड़ पर चल रहे ट्रैफिक के सर्वे में पाया है कि यह सड़क वर्तमान में चल रहे ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल सकती। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस स्टेट हाईवे 14 का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।